 |
|
एबी जीवन अभया |
|
एबी जीवन अभया मेसर्स इंडियाफस्ट लाइफ इंश्युरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रारंभ किया गया बचत बैंक खाता है, जो दुर्घटना मृत्यु लाभ के साथ ग्रूप जीवन बीमा कवर प्रदान करता है. |
|
1. एबी जीवन अभया बचत बैंक खाता क्या है? |
 |
"एबी जीवन अभया" एक बचत खाता है जो जीवन बीमा कवर और दुर्घटना बीमा प्रदान करता है. |
|
|
2. एबी जीवन अभया बचत बैंक खाता कौन खोल सकता है? |
 |
18 से 55 वर्ष उम्र वाले सभी व्यक्ति इसे खोल सकते हैं.
|
|
|
3. बीमाकृत राशि कितना है? |
 |
सामान्य मृत्यु और दुर्घटना की वजह से मृत्य के लिए भी बीमाकृत राशि `.1,00,000/- है.
|
|
|
4. क्या व्यक्ति को किसी प्रकार की चिकित्सा जॉंच करवानी है? |
 |
किसी प्रकार की चिकित्सा जॉंच की आवश्यकता नहीं है परंतु एक स्वास्थ्य घोषणा पत्र प्रस्तुत करना है. |
|
|
5. क्या व्यक्ति को आयु का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना है? |
 |
हॉं. यदि दावा हो तो, आयु के प्रमाण पत्र की आवश्यकता है. |
|
|
6. क्या व्यक्ति को पालिसी प्रमाण पत्र और पालिसी का अभ्यर्पण मूल्य है? |
 |
कोई व्यक्तिगत पालिसी नहीं दिया जाता है क्योंकि यह ग्रूप पालिसी है और इसका कोई अभ्यर्पण मूल्य नहीं है.
|
|
|
7. दावों का निपटान कौन करता है?
|
 |
दावों का निपटान युनाइटेड इंडिया इंश्युरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा अपने अनन्य विवेकाधिकार के अंतर्गत किया जाता है और आन्ध्रा बैंक सुविधा प्रदाता के रूप में काम करता है.
|
|
|
8. क्या कोई व्यक्ति अपने परिवार के सदस्यों को इसमें शामिल करा सकता है? |
 |
हॉं. संयुक्त खाता खोलकर और प्रत्येक संयुक्त खाताधारक के लिए लागू प्रीमियम अदा कर शामिल किया जा सकता है. |
|
|
9. देय प्रीमियम क्या है?
|
 |
तीन आयु वर्ग के अनुसार वार्षिक प्रीमियम निम्नानुसार देय है:
आयु वर्ग |
देय प्रीमियम |
18-35 |
235/- |
36-50 |
407/- |
51-55 |
805/- |
प्रीमियम के साथ प्रशासनिक प्रभार `40/- की दर पर और सेवा कर 12.24% प्रति खाता वसूला जाएगा. |
|
|
10. बीमा वर्ष क्या है?
|
 |
बीमा वर्ष 1 दिसंबर से 30 नवंबर प्रति वर्ष है. |
|
|
11. दावे की पद्धति क्या है?
|
 |
बैंक शाखा, जहॉं खाते का रखरखाव किया जाता है, में सूचना 90 दिनों के अंदर दी जानी है और दावे के प्रलेख दुर्घटना/मृत्यु के 180 दिनों के अंदर बैंक शाखा में प्रस्तुत करना है.
|
|
|
आगे |