नाम |
 |
एबी प्रिविलेज बचत बैंक योजना |
|
|
योजना की उपलब्धता |
 |
सभी महानगरीय सी बी एस शाखाओं में
|
|
|
जमा राशि की प्रकृति |
 |
बचत बैंक खाता
|
|
|
पात्रता |
 |
किसी भी कंपनी/प्रतिष्ठान के कर्मचारी, जो बैंक से अपना वेतन आहरित कर रहे हैं. |
|
|
प्रारंभिक जमा राशि . |
 |
शून्य बैलन्स के साथ खाता खोला जा सकता है. |
|
|
लाभ: |
 |
- लेजर फोलियो/लेनदेन प्रभार नहीं हैं
- 25,000 तक के प्रेषण प्रति माह के लिए बैंक कमीशन वापस किया जाएगा
- मुफ्त इंटरनेट बैंकिंग सुविधा
- आन्ध्रा बैंक अन्य ए टी एम का प्रयोग बिना किसी प्रभार उपयोग कर सकते हैं (वसूली गयी राशि वापस कर दी जाती है)
- मुफ्त खाते का विवरण माह में एक बार
- ई-मेल द्वारा बैलन्स पूछ-ताछ का मुफ्त प्रत्युत्तर
- मुफ्त चेक बुक (पचास चेक पन्ने प्रति वर्ष)
- चयनित केद्रों में मुफ्त मल्टीसिटी चेक सुविधा (औसतन जमा शेष 50,000 रहना चाहिए)
- ए बी फ्रीडम (फ्लेक्सी) में लागू अनुसार स्वीप और रिवर्स स्वीप सुविधा उपलब्ध हैं.
- मुफ्त एटीएम/डेबिट कार्ड (पहले वर्ष के लिए)
- मुफ्त क्रेडिट कार्ड (शर्तें लागू हैं)
- मुफ्त डी मेट खाता (शर्तें लागू हैं)
- 10,000 से ज्यादा जमा शेष को ए बी फ्रीडम (फ्लेक्सी) में लागू मार्ग दर्शी सूत्रों के अनुसार मीयादी जमा के रूप में अंतरित करने का विकल्प है या बी एम पी एल आर पर अद्यतन आहरित निवल वेतन राशि की समान राशि के लिए अस्थायी ओवर ड्राफ्ट सुविधा (शर्तें लागू हैं).
- जमाकर्ता संबंधित ऋण सुविधाओं के मार्गदर्शी सिद्धांतों के अधीन खुदरा ऋण के लिए पात्र हैं.
- तिमाही में एक बार बीएमपीएलआर दर पर (वर्तमान में 12%) ओवरड्राफ्ट सुविधा.ओवरड्राफ्ट पिछले महीने में आहरित निवल वेतन के समान होता है और उसे दो मासिक किस्तों में समायोजित किया जाता है.यह सुविधा केवल उन कर्मचारियों के लिए हैं, जिनका निवल वेतन सकल वेतन के 60% से कम नहीं है.
अतिरिक्त सुविधाएं
- मुफ्त ऑन-लॉइन ट्रेडिंग खाता (शर्तें लागू हैं)
- ऑन-लॉइन कर का भुगतान
- महीने में एक बार के लिए नेफ्ट और आरटीजीएस भुगतान सुविधा मुफ्त
- ग्राहक के विशेष अनुरोध पर व्यक्तिगत डेबिट कार्ड जारी किया जाएगा
- मुफ्त व्यक्तिगत चेक बुक (वर्ष में 50 चेक – जहॉं औसतन मासिक जमा शेष 10,000 या उससे अधिक है
- 18 से 55 वर्ष उम्र वाले व्यक्तियों के लिए हमारी "एबी जीवन अभया" योजना के अंतर्गत जीवन बीमा कवर 1.00 लाख तक उपलब्ध है. प्रीमियम + सेवा प्रभार के साथ एबी जीवन अभया योजना के नियमों के अंतर्गत इस योजना के खातेदारों के लिए भी यह उपलब्ध है.
लेखा पद्धति
इस योजना के अंतर्गत प्राप्त जमाओं को "एबी सूपर सैलरी एसबी डिपाजिट स्कीम" में दर्शाना है. जी एल हेड 1006
(बैलन्स शीट कोड संख्या 2156)
|
|
|
अन्य शर्तें |
 |
- जमाकर्ता का मासिक वेतन सीधे खाते में जमा होना चाहिए
- पैन कार्ड और पॉस पोर्ट (यदि हो तो) की प्रतियाँ आवेदन के साथ प्राप्त करनी चाहिए.
- जमाकर्ता का स्थायी पता प्राप्त कर रिकार्ड में रखना चाहिए
- ओवर ड्राफ्ट मामलों को छोडकर, औसतन मासिक जमा शेष 5000 (त्रै मासिक) रहना चाहिए. फ्लेक्सी विकल्प के अंतर्गत मीयादी जमाओं में रखी गयी राशि न्यूनतम बैलन्स के अंतर्गत परिगणना नहीं की जाएगी.
- अन्य नियम व शर्तें बचत खातों पर लागू अनुसार हैं.
|
|
|
गैर वेतन भोगियों के लिए |
 |
उक्त सुविधाएं निम्न शर्तों के अंतर्गत गैर वेतन भोगियों के लिए भी उपलब्ध हैं :
- खाते को 5000 के साथ खोलना होगा न कि शून्य शेष के साथ
- नियमित निधि प्रवाहों का स्रोत उपलब्ध नहीं होने के कारण ओवर ड्राफ्ट सुविधा उपलब्ध नहीं है
|
|
|