 |
|
वैस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर |
 |
|
|
विश्व/ भर में धन प्राप्ता करने का तीव्रतम तरीका |
 |
विदेश में रहते हुए, आपके प्रियजन आपसे कितने दूर होते हैं. जब वे वैस्टर्न यूनियन द्वारा धन भेजते हैं तो आप उन्हें कितना नज़दीक महसूस करते हैं. वैस्टर्न यूनियन की आधुनिकतम कम्पयूटर प्रणाली तथा सुरक्षित विश्वव्यापी नेटवर्क से पैसा आप तक मिनटों में सुरक्षित पहुंच जाता है.
|
|
|
1. वैस्टर्न यूनियन मनी ट्रान्सफर क्या है ? |
 |
विदेश से प्रेषण स्विफट/ड्राफ्ट/चैक द्वारा आता है जिसे ग्राहक द्वारा वसूलने में 10 दिन लगते हैं. वैस्टर्न यूनियन मनी ट्रांनसफर में, कम समय लगेगा.
|
|
|
2. वैस्टर्न यूनियन मनी ट्रान्सफर सेवा किसने प्रारम्भ की ? |
 |
अन्तर्राष्ट्रीय मनी ट्रांनसफर सेवाएं वैस्टर्न यूनियन वित्तीय सेवाएं इण्टरनेशनल, यू एस ए ने प्रारम्भ कीं जोकि फर्स्ट डाटा कारपोरेशन एक फार्चून 500 कम्पनी की अनुषंगी है. वर्तमान में, वैस्टर्न यूनियन के 190 से अधिक देशों में 1,20,000 एजेंट स्थान हैं.
|
|
|
3. वैस्टर्न यूनियन मनी ट्रान्सफर द्वारा किए गए आर्थिक लेनदेन का वर्णन करें। |
 |
यदि कोई भारत में अपने परिवार को धन भेजना चाहता है, तो उन्हें केवल वैस्टर्न यूनियन एजेंट से संपर्क करना है। वहाँ उन्हें ''धन भेजने हेतु'' फार्म भरना है तथा अपेक्षित सेवा शुल्क सहित भेजी जानेवाली राशि एजेंट को सौंपनीं है। सूचना को तब समर्पित वैस्टर्न यूनियन सिस्टम में दर्ज किया जाता है जोकि विश्व भर में एक स्वामित्व साफ्टवेयर से विभिन्न केन्द्रों से जुड़ा है. प्राप्तकर्ता/हिताधिकारी तब वैस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर सुविधा वाली आन्ध्रा बैंक की किसी भी चयनित शाखा जाकर "धन प्राप्त करने हेतु" फार्म भरकर भरकर उचित फोटो पहचान दिखाएं. इस सूचना की जांच होने के बाद तथा संतोषजनक पाए जाने पर शाखा धन दे देती है.
|
|
|
4. इस सेवा में किस प्रकार के प्रेषण की अनुमति है/नहीं है ? |
 |
भारतीय रिज़र्व बैंक के मार्गदर्शी सिद्धांतों के अनुसार केवल परिवार के रख रखाव हेतु व्यक्तिगत प्रेषण तथा भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों को प्रेषण की ही अनुमति है. व्यापार सम्बन्धी सभी प्रेषण, सम्पत्ति की खरीद, निवेश अथवा धमार्थ संस्थाओं को दान हेतु प्रेषण,की इस सेवा के अन्तर्गत अनुमति नहीं है.
|
|
|
5. इस योजना के अन्तर्गत भारतीय रिज़र्व द्वारा अनुमति दी गई अधिकतम राशि कितनी है? |
 |
हमारे ग्राहकों तथा आत जनता हेतु भी, योजना के अन्तर्गत कोई एकल प्रेषण 2500 अमरीकी डालर अथवा उसके समकक्ष से अधिक नहीं होना चाहिए. शाखाएं 49,999/- रू तक नकद दे सकती हैं. 50,000/- रू तथा इससे अधिक राशि राशिका भुगतान पे-आर्डर/मांग ड्राफ्ट (हमारे बैंक प्रभार के बिना) द्वारा अथवा शाखा में में हिताधिकारी के खाते में सीधे जमा करके किया जाएगा. भारतीय रिज़र्व बैंक की अनुमति के अनुसार 50,000/- रू- से अधिक राशि विदेशी पर्यटकों को नकद प्रदान की जा सकती है. एक प्राप्तकर्ता द्वारा वर्ष में केवल 12 प्रेषण की अनुमति है.
|
|
|
6. सेवा की मुख्य विशेषताएं क्या हैं |
 |
सेवा भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा अनुमोदित है. हिताधिकारी/प्राप्तकर्ता कोई शुल्क नहीं देता है. प्राप्तकर्ता अथवा प्रेषक का बैंक खाता होना आवश्यक नहीं है. सेवा त्वरित, सुरक्षित, वैद्य और विश्वसनीय है. प्रत्येक अंतरण विश्व-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली द्वारा संरक्षित है.
|
|
|
7. धन प्राप्त करने हेतु प्रस्तुत किया जाने वाला पहचान प्रमाण |
 |
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- राशन कार्ड
- वोटर आई डी
- पैन कार्ड
- रैफयूजी कार्ड
- सरकारी कालेज द्वारा जारी छात्र पहचान पत्र
- बैंक की पासबुक (फोटो सहित)
- आर्मी कार्ड
- पुलिस कार्ड
लेनदेन के समय ये सभी पहचान पत्र वैद्य होने चाहिए.
|
|
|
8. आन्ध्रा बैंक की शाखाएं जहां धन प्राप्त किया जा सकता है ? |
 |
आन्ध्रा बैंक की लगभग 50% शाखाएं वैस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफॅर के अन्तर्गत धन प्राप्त करने हेतु पदनामित केन्द्र हैं. धन प्राप्त करने हेतु शाखाओं के बाहर वैस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर का नामपट्ट देखें
|
|
|