|
आन्ध्रा बैंक कर्मचारी महा विद्यालय ज्ञान की खान है और बैंक के कार्पोरेट लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सहायता प्रदान कर रहा है. कर्मचारियों को गुणात्मक निविष्टियों को प्रदान करते हुए हम उनके ज्ञान का स्तर, उत्तरदायित्व और नेतृत्व गुणों को बढ़ाने का प्रयास करते हैं.
|
|
हमारे प्रशिक्षण फिलॉसफी |
 |
तकनॉलजी पहल और मानव शक्ति आजकल की आवश्यकताएं हैं. अत: हमारे बैंक में प्रशिक्षण क्रियाशील और अनवरत प्रक्रिया है, जो संस्थागत विकास का एक अभिन्न अंग है. ज्ञान प्रदान करना, नैपुण्य बढाना और व्यक्ति विकास और संस्थान की प्रभावशालिता को बढाना इसका उद्देश्य है.
|
|
|
उद्देश्य |
 |
- कार्पोरेट लक्ष्यों के अनुरूप गुणात्मक प्रशिक्षण प्रदान करना
- कार्य ज्ञान, प्रक्रिया और पद्धतियों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए प्रतिभागियों की क्षमता वर्धन करना
- सामूहिक गतिविधियों में कर्मचारियों को बेहतर भागीदार और नेता बनाना तथा संस्थान के सर्वांगीण प्रगति में उनके योगदान हेतु सहायता प्रदान करना
- बैंक का मार्केट शेयर और व्यापार में रैंकिंग को बढाने की आवश्यकता कर्मचारियों को अवगत कराना
- यह सुनिश्चित करने के लिए कि कर्मचारी शाखा परिचालन अधिक प्रभावी ढंग से और विश्वास के साथ करते हैं.
- ज्ञान के स्तर में अनवरत सुधार, उत्तरदायित्व और संप्रेषण निपुणताओं में निरंतर सुधार
- आंतरिक प्रक्रियाओं और कार्य पर्यावरण पर निरंतर निगरानी.
- महा विद्यालय में सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाये रखना
|
|
|
नीति परामर्श समिति |
 |
अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, कार्यपालक निदेशक, महा प्रबंधक (कार्मिक) और महा विद्यालय के प्राचार्य इस नीति परामर्श समिति के सदस्य हैं. यह प्रशिक्षण के लिए नीति की रूपरेखा तैयार करती है.
|
|
|
प्रशिक्षण आवश्यकताओं का निर्धारण |
 |
प्रशिक्षण परिषद बैठकों में और आंचलिक समिति की बैठकों में कार्यक्रमों की विषयसूची की मसौदा तैयार करने से पहले प्रशिक्षण आवश्यकताओं का निर्धारण किया जाता है. प्रशिक्षण परिषद में प्राचार्य, संकाय सदस्य और प्रधान कार्यालय क विभिन्न विभागों के मुख्य प्रबंधक सदस्य हें. आंचलिक परामर्श समिति के अध्यक्ष आंचलिक प्रबंधक हैं और वे अंचल की प्रशिक्षण आवश्यकताओं का निर्धारण करते हैं.
|
|
|
प्रशिक्षण प्रणाली |
 |
- कक्षा में भाषण/परिचर्चाएं
- प्रतिष्ठित संस्थानों से अतिथि संकायों को बुलाना
- महत्वपूर्ण प्रलेखों का साफ्ट कॉपी प्रदान करना
- निकास परीक्षा का आयोजन
- अध्ययन के मामले, अभ्यास
- ग्रूप वर्क और प्रस्तुतीकरण
- इन-बैस्केट अभ्यास
- सफल प्रबंधकों, तारकीय कार्यनिष्पादकों और कार्यपालकों के साथ विचारों का आदान-प्रदान
- शाखा साफ्टवेयर का अनुकरण
- व्यावहारिक समस्यायें और समाधान
- व्यावहारिक (हैण्डस ऑन) सत्र
|
|
|
प्रशिक्षणोत्तर मूल्यांकन |
 |
कुछ चुने हुए कार्यक्रमों के संदर्भ में महा विद्यालय प्रशिक्षण की प्रभावशीलता पर सर्वेक्षण करता है. प्रशिक्षणोत्तर वातावरण में प्रशिक्षित कर्मचारियों के विशिष्ट कार्यनिष्पादन पर फीड बैंक संबंधित प्रबंधकों से प्रशिक्षण की समाप्ति के एक महीने के बाद मंगवाते हैं. रेटिंग सिस्टम द्वारा सूचना का विश्लेषण किया जाता है. कुछ पैरामीटरों के आधार पर प्रशिक्षण प्रभावशीलता की सूची की गणना की जाती है. सूचना उच्च प्रबंधन तंत्र के समक्ष प्रस्तुत की जाती है.
|
|
|